17/02/2026

आश्वासन के बाद भी पूरी नहीं हुई मांगे मुख्यालय में भूविस्थापितों का आंदोलन जारी

अर्जित भूमि के एवज में रोजगार की मांग को लेकर कर रहे आंदोलन
कोरबा। एसईसीएल कुसमुंडा ,कोरबा क्षेत्र के भू-विस्थापित अर्जित भूमि के एवज में रोजगार की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। भू-विस्थापितों का कहना है कि कई वर्षों से क्षेत्रीय महाप्रबंधक कार्यालय एवं मुख्यालय का चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन मांगों व शिकायतों का निराकरण अब तक नहीं हो पाया है। भू-विस्थापितों का कहना है कि कोर्ट के आदेश के बाद भी इसका पालन करने के बजाय कंपनी के की ओर से भूविस्थापितों को रोजगार देने के नाम पर केवल आश्वासन देकर गुमराह किया जा रहा है। जिससे नाराज होकर भू-विस्थापितों ने एसईसीएल मुख्यालय के बाहर गेट के पास आंदोलन शुरू किया है। भू-विस्थापितों की मांग है कि रोजगार के संबंध में सकारात्मक निर्णय आने तक आंदोलन जारी रहेगा। वहीं सोमवार को आंदोलन में भूविस्थापित परिवार कक महिलाएं भी शामिल हुई। बताया जा रहा है कि मांगों को लेकर प्रबंधन के अधिकारियों के साथ चर्चा हुई। भूविस्थापितों का कहना है कि इस बैठक में सकारात्मक निर्णय नहीं आने पर आंदोलन किया जाएगा। 17 फरवरी को एसईसीएल मुख्यालय के दोनों गेट जाम करने की चेतावनी दी है। भूविस्थापितों के अनुसार जिसकी सूचना प्रबंधन को भी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *