एसईसीएल की दो खदानों को मिला स्टार रेटिंग अवार्ड 2025
कोरबा। मुंबई में आयोजित स्टार रेटिंग अवार्ड समारोह 2025 के अन्तर्गत केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी् किशन रेड्डी तथा कोयला एवं खान राज्यमंत्री सतीश चंद्र दुबे ने भूमिगत श्रेणी में एसईसीएल की बंगवार यूजी माईन को तृतीय पुरस्कार तथा खैरहा यूजी माईन को 5.स्टार अचीवर से सम्मानित किया गया। दोनों खदानें सोहागपुर क्षेत्र में स्थित हैं। यह पुरस्कार वर्ष 2023.24 की रेटिंग के आधार पर प्रदान किए गए।इस अवसर पर कोयला सचिव श्री विक्रम देव दत्त एवं अपर सचिव रूपिंदर बरार की भी उपस्थिति रही। एसईसीएल की ओर से सीएमडी हरीश दुहन सहित अन्य अधिकारियों ने पुरस्कार ग्रहण किया।
