16/02/2026

एसईसीएल कुसमुंडा में सीएसआर के तहत 56 उत्कृष्ट छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान


कोरबा। एसईसीएल कुसमुण्डा क्षेत्र कोयला उत्पादन व उत्पादकता के साथ-साथ कल्याणकारी एवं सामाजिक कार्यों में भी अग्रणी भूमिका निभाते रहा है। इसी क्रम में बुधवार को सामाजिक उत्तरदायित्व ( सीएसआर) के तहत ऊर्जा क्लब आदर्श नगर कुसमुंडा में महाप्रबन्ध राजीव सिंह के दिशा- निर्देशन में महाप्रबंधक कार्मिक /क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक एसके मल्लिक के मुख्य आतिथ्य में एसईसीएल कुसमुण्डा क्षेत्र के अन्तर्गत शासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं जिन्होंने 10 वीं एवं 12 वीं में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले ऐसे 56 छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं प्रोत्साहन के रूप में 5 हजार रूपए का चेक प्रदान कर सम्मानित किया गया। उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में विभाग प्रमुख, शासकीय स्कूल के शिक्षक, छात्र-छात्राओं व सीएसआर नोडल अधिकारी अंकित बजाड़ की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *