कुसमुंडा क्षेत्र में खदान सुरक्षा जागरूकता अभियान
कोरबा। एसईसीएल कुसमुंडा क्षेत्र में खदान सुरक्षा को लेकर एक विशेष जागरूकता अभियान जून-माह के आखरी सप्ताह से सतत् रूप से चलाया जा रहा था। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य खदान कर्मियों को सुरक्षा के प्रति जागरूक करना और उन्हें सुरक्षित कार्यप्रणालियों के लिए प्रेरित करना था। कोयला मंत्रालय के निर्देश तथा एसईसीएल सीएमडी कार्यालय के आदेशानुसार कुसमुंडा परियोजना में विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। यह आयोजन सुरक्षा विभाग द्वारा एमटीके नंबर-3 एवं कबीर चौक पर प्रस्तुत किया गया। नाटकों और लोक कलाकारों द्वारा प्रस्तुत गीतों ने खनिकों को सुरक्षा संदेश से अवगत कराया। इसके साथ हीए विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने स्लोगन लेखनए चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिताओं के माध्यम से भी सुरक्षा जागरूकता अभियान में सहभागिता निभाई। इन गतिविधियों का उद्देश्य था कि खदानों में कार्यरत श्रमिक सुरक्षित तरीके से कार्य करें और उत्पादन सुचारु रूप से संचालित हो सके। इसी क्रम में दिनांक को ऊर्जा क्लब में सभी विद्यालयों के प्राचार्य, शिक्षिकाएँ एवं शिक्षक एकत्रित हुए। इस अवसर पर प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम में कुसमुंडा क्षेत्र के महाप्रबंधक सचिन तानाजी पाटील परियोजना प्रमुख , अतुल सिंह, महाप्रबंधक ;ऑपरेशन अरविंद राय, सुरक्षा अधिकारी जी आर् भास्कर एवं विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन पुरस्कार वितरण के साथ हुआ।
