बिजली कर्मचारियों ने थामा संघ महासंघ का दामन
कोरबा। भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध बिजली कर्मचारी संघ-महासंघ की विचारधारा व कार्यशैली से प्रभावित होकर कई कर्मचारियों ने छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ-महासंघ का दामन थामा है। जिन कर्मचारियों ने बिजली कर्मचारी संघ महासंघ का दामन थामा है उसमें पूर्व में जनता यूनियन में रहे शैलेंद्र श्री राम, ध्रुव कैवर्त, विजय कुमार सिदार, संतोष पटेल, विजय प्रकाश बंजारे, तोषण पटेल,रितेश सोनी,धीरेन्द्र बरेठ और विजेंद्र पैगवार शामिल हैं। इनमें से कुछ पूर्व के संगठन जनता यूनियन में प्रमुख पदाधिकारी भी रहे हैं। नए सदस्यों ने बिजली कर्मचारी संघ महासंघ की सदस्यता ग्रहण की और संगठन के साथ मिलकर कर्मचारियों के हितों के लिए संघर्ष करने का संकल्प लिया। इस मौके पर उपस्थित संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि बीएमएस से जुड़ा यह संगठन हमेशा कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रहता है। इस अवसर पर बिजली कर्मचारी संघ महासंघ के पदाधिकारियों ने नए सदस्यों का उत्साह बढ़ाया। इस अवसर पर उपस्थित भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध अखिल भारतीय विद्युत क्षेत्र के राष्ट्रीय प्रभारी राधेश्याम जायसवाल ने कहा कि कहा कि इससे संगठन और मजबूत होगी। आने वाले समय मे कर्मचारी हितों के लिए होने वाले आंदोलन में भी नए सदस्यों की प्रमुख भागीदारी रहेगी।
