Uncategorized

डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ ने कोल इंडिया मुख्यालय के दिया धरना, मिला आश्वासन

कोरबा। ऑल इंडिया डिप्लोमा इंजीनियर्स एंड ऑफिशियल्स एसोसिएशन (एआईडीईओए) ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर कोल इंडिया लिमिटेड मुख्यालय के समक्ष ई ग्रेड में प्रमोशन, पदोन्नत्ति अधिसूचना और नया कैडर स्किम और टाइम बाउंड प्रमोशन सहित अन्य मांगों को लेकर एक दिवसीय विशाल धरना-प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में देशभर की विभिन्न कोयला कंपनियों से डिप्लोमा इंजीनियर व पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। धरना-प्रदर्शन के बाद प्रतिनिधिमंडल ने कोल इंडिया के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात कर माइनिंग से जुड़ी विभिन्न मांगों को विस्तार से रखा। प्रतिनिधिमंडल में एसईसीएल के केंद्रीय अध्यक्ष एवं कुसमुंडा क्षेत्र में वरिष्ठ ओवरमैन के पद पर कार्यरत अशोक कुमार साहू भी शामिल थे। उन्होंने प्रबंधन के समक्ष माइनिंग कर्मियों की लंबित और जायज मांगों को शीघ्र पूरा करने की आवश्यकता पर जोर दिया। प्रदर्शन में एसईसीएल के अध्यक्ष अशोक कुमार साहू, आईटी सेक्रेटरी मनीष सिंह, सुमंत कुमार, विनोद यादव, दिनेश यादव, भास्कर यादव, नरेश यादव सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए अनेक पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे। प्रतिनिधिमंडल ने माइनिंग समुदाय से संबंधित मांगों पर जल्द निर्णय लेने की मांग की।
वार्ता के बाद संगठन ने बताया कि चर्चा सकारात्मक और सार्थक माहौल में हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *