16/02/2026

कोल इंडिया के नए चेयरमैन के लिए 20 सितंबर को होगा साक्षात्कार

वर्तमान चेयरमैन का कार्यकाल 31 अक्टूबर तक है, कतार में कोल सेक्टर के अलावा अन्य कंपनियों के अधिकारी भी शामिल

कोरबा। कोल इंडिया को नया चेयरमैन कौन होगा इसको लेकर कवायद शुरू हो गई है। इसके लिए पब्लिक सेलेक्शन इंटरप्राइजेश बोर्ड पीएसईबी की ओर से प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए सूचीबद्व व शार्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों का साक्षात्कार आगामी 20 सितंबर को होगा।
20 सितंबर को सभी उम्मीदवारों के साक्षात्कार के बाद ही यह स्पष्ट हो जाएगा कि कोल इंडिया का अगला व नया चेयरमैन कौन होगा। मौजूदा चेयरमैन पीएम प्रसाद का कार्यकाल 31 अक्टूबर 2025 तक का है। बताया जा रहा है कि 20 सितम्बर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नए चेयरमैन के चयन के लिए साक्षात्कार होगा। साक्षात्कार के लिए सूचीबद्व किए गए अधिकारियों में कोल सेक्टर से जुडे अधिकारियों केअलावा एनएमडीसी,नालको सहित अन्य कंपनियों के अधिकारी शामिल है। इसमें मुकेश चौधरी डायरेक्टर मार्केटिंग कोल इंडिया लिमिटेड, इन्द्र देव नारायण सीएमडी एमईसीएल, बी साईराम सीएमडी एनसीएल, निलेंदु कुमार सिंह सीएमडी,सीसीएल, पंकज कुमार शर्मा डायरेक्टर प्रोडक्शन नालको, विश्वनाथ सुरेशए डायरेक्टर कमर्शियल एनएमडीसी, विनय कुमार डायरेक्टर ;टेक्निकल एनएमडीसी, अनुज जैन डायरेक्टर फाइनेंस इंडियन ऑयल, हेमंत कुमार दास एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर प्रोजेक्ट्स पावर फाइनेंस कॉर्पाेरेशन,आलोक सिंह प्रिंसिपल कमिश्नर आयकर विभाग राजकोट,डॉ पुड़ी हरिप्रसाद चीफ एडमिनिस्ट्रेशन ऑफिसर रेलवे कोयला ऊर्जा शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *